Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Halal certification वाले उत्पाद न खरीदें, इसका पैसा आतंक, love jihad, धर्मांतरण में इस्तेमाल- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, October 22, 2025October 22, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Halal certification वाले उत्पाद न खरीदने और स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि – Halal certification वाले उत्पाद की बिक्री पर उत्तर प्रदेश में रोक लगाई गई है. अब कोई भी संस्था Halal certification लगाकर अपने प्रोडक्ट को नहीं बेच पाएगा. उन्होंने कहा कि हलाल उत्पाद खरीद से मिले पैसे का इस्तेमाल love jihad, आतंकवाद और धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है.

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की जनता से खरीदारी के दौरान Halal certification की जांच करने को कहा है. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुझे लगता है कि यूपी में कोई उसे खरीदने या बेचने का दुस्साहस नहीं करेगा, लेकिन आप साबुन और कपड़े का हलाल देखकर हैरान होंगे. जब हमने इसके खिलाफ एक्शन लेना शुरू किया तो 25 हजार करोड़ रुपए देश के अंदर Halal certification से होता है. केंद्र सरकार या फिर राज्य सरकार की किसी भी एजेंसी ने उन्हें मान्यता नहीं दी है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आम लोगों को देखना चाहिए कि Halal certification के नाम पर एक फूटी कौड़ी भी नहीं देनी है. क्योंकि जितना पैसा भी जाएगा, यह सारा पैसा आपके खिलाफ साजिश में इस्तेमाल किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साजिश बड़े स्तर पर हो रही है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार )

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes