Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

पहले आता था China का जहरीला सामान, अब UP के उत्पादों की धूम- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, January 11, 2025January 11, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले त्यौहार हमारा होता था और सामान चीन से बिकने यहां आता था. लेकिन आज यूपी का ब्रांड एक जिला एक उत्पाद दुनियाभर में धूम मचा रहा है. उन्होंने कहा कि चीन में बनने वाले सामान में जहर की वजह से उसे छूते ही बच्चे बीमार हो जाते थे. यही नहीं इससे आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता था. लेकिन अब त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं. आज मिट्टी से बने बर्तनों ने थर्मोकोल और प्लास्टिक का पर्यावरण अनुकूल विकल्प दे दिया है. आज यूपी का ओडीओपी यूपी की विशिष्ट पहचान बन गई है. हर जिले का एक उत्पाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हो रहा है.

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे खादी महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी सिर्फ वस्त्र नहीं, बल्कि देश का स्वाभिमान है. महात्मा गांधी ने इसे आंदोलन बनाया, जिसने आजादी की लड़ाई को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. चरखे ने देशवासियों को रोजगार का साधन दिया और राष्ट्रीय आंदोलन का अहम हिस्सा बना. मुख्यमंत्री
ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को यूपी ने पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू किया. सरकार ने खादी, माटी कला और दूसरे उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का सिस्टम डेवलप किया है. (तस्वीर साभार- माय योगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes