उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में माफिया शासन चलाते थे. हर पर्व से पहले उपद्रव होते थे, कर्फ्यू लगा लगाना पड़ जाता था. साल 2017 से पहले UP को टेढ़ी निगाहों से देखा जाता था . लेकिन आज देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक उत्तर प्रदेश आना चाहता है. उन्होंने कहा कि नौ सिलेंडर पहले से मोदी जी दे रहे थे, अब होली पर हम दे रहे हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली समता का त्यौहार है. ना कोई बड़ा ना कोई छोटा. यूपी की डबल इंजन सरकार ने 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को यूपी सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी दी गई है. लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी सरकार ने 1500 करोड़ की धनराशि वितरित की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार महिला सुरक्षा स्वावलंबन और सशक्तिकरण पर काम कर रही है. पहले की सरकारों के लिए उनका परिवार ही प्रदेश था, लेकिन हमारे लिए पूरा प्रदेश परिवार है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)