उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में एक जनपद एक माफिया था, अब एक जनपद एक Medical College पर काम हो रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी पहचान के लिए मोहताज उत्तर प्रदेश आज विकास का इंजन बन चुका है. प्रदेश में निवेश भी हुए हैं और सेवा भी होगी. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हर क्षेत्र में विकास के लिए पूरा सहयोग कर रही है.
Greater Noida West में एक private hospital का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया की प्रदेश में Film City, Medical Device Park जैसे कई बड़े Projects विकसित हो रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हमेशा समर्थन देगी.
यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टरों को मरीज से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत देते हुए कहा कि डॉक्टर का अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी को खत्म कर देता है. जैसे Kapil Dev जब बॉलिंग किया करते थे या टीम को लीड करते थे तो Pakistan की टीम आधा मैच हार जाती थी. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)