Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ की गूंज : Maharashtra और Jharkhand में गुंजा CM Yogi का नारा

Anju Pankaj Desk, October 29, 2024October 29, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ की गूंज खूब सुनाई दे रही है. आरएसएस द्वारा इस नारे का समर्थन मिलने के बाद तो महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव में भी यह नारा खूब सुनाई पड़ रहा है. राजनीति के जानकार इसे हिंदुओं को जाति में बांटने की विपक्ष की साजिश का करारा जवाब मान रहे हैं. दरअसल इस नारे के पीछे वो खतरा छिपा है, ये नारा उसे खतरे से हिंदू समाज को आगाह करता है. खास बात ये कि हिंदू समाज को अब बंटकर रहने के खतरे साफ दिखने लगा है. इसलिए यह नारा हिंदू समाज में काफी अपील करता नजर आ रहा है. संभव है कि 2027 के लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की रणनीति में यह नारा अहम भूमिका निभाता दिख जाए.

क्या कहा था सीएम योगी ने ?
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हिंदू बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे. अगस्त महीने में आगरा में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता. देश तब सशक्त रहेगा, जब हम एक रहेंगे, नेक रहेंगे. उन्होंने कहा कि यहां बांग्लादेश वाली गलतियां नहीं होनी चाहिए. बंटेंगे तो कटेंगे बयान पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि जब भारत को आजादी मिली तो बंटवारा हुआ. उसके बाद लोगों ने बंटवारे की भयावहता देखी. बंटेंगे तो कटेंगे ही निष्कर्ष है और इस भावना के पीछे मूल भावना है कि ऐसा दोबारा न हो.

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को RSS का समर्थन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने समर्थन किया है. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि हिंदू समाज में एकता नहीं होगी तो आजकल की भाषा में बंटेंगे तो कटेंगे हो सकता है. होसबोले ने कहा कि हिंदू समाज में अगड़ा-पिछड़ा, जाति और भाषा का भेद करेंगे तो हम कटेंगे. इसलिए समाज में एकता जरूरी है. हमारी एकता लोक कल्याण के लिए है. वह हम सभी को सुख प्रदान करेगी. हिंदुओं को तोड़ने के लिए शक्तियां काम कर रही हैं. हिंदू समाज को आगाह करना जरूरी है. कई जगहों से धर्मांतरण के मामले आ रहे हैं. दुर्गा पूजा और गणेश विसर्जन के समय हमले भी हुए हैं. ऐसे में हमें संगठित होकर अपनी रक्षा करना है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे. हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे. (तस्वीर साभार – MYogiAdityanath फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes