Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

100 शहाबुद्दीन भी आ जाएं तो भी नहीं होगा किसी का बाल भी बांका- गृहमंत्री Amit Shah

Anju Pankaj Desk, October 24, 2025October 24, 2025

Bihar चुनाव में प्रचार के लिए सीवान पहुंचे गृहमंत्री Amit Shah ने कहा कि यह वो जगह है, जो कभी शहाबुद्दीन की वजह से कुख्यात थी. सीवान ने बीस साल तक लालू-राबड़ी के जंगलराज को झेला. शहाबुद्दीन के अत्याचारों ने भूमि को लहू से लाल कर दिया. लेकिन सीवान की जनता कभी नहीं झुकी. शहाबुद्दीन पर 75 केस थे. उसे दो बार उम्रकैद की सजा मिली. ट्रिपल मर्डर, एसपी ए सिंघल पर हमला, चंद्रशेखर और उनके दो साथियों की हत्या, छोटा लाल गुप्ता की हत्या, मुन्ना चौधरी की हत्या, ये तो कुछ उदाहरण हैं. उसने व्यापारियों के बच्चों को तेजाब डालकर जलवा दिया था. लेकिन जनता ने कभी सरेंडर नहीं किया. एनडीए औऱ नीतीश कुमार ने साल 2005 में इस जंगलराज को खत्म कर दिया.

गृहमंत्री Amit Shah ने कहा कि – अब शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को आरजेडी ने रघुनाथपुर सीट से टिकट दे दिया. लालू यादव ने खुद ये टिकट दिया है. आप ओसामा को जीतने मत दो, शहाबुद्दीन की विचारधारा को मत जीतने दो. आपने दिवाली मनाई, छठ मनाएंगे, लेकिन सच्ची दिवाली 14 नवंबर को होगी. जब लालू के बेटे का सूपड़ा साफ हो जाएगा. उन्होंने दावा किया कि एनडीए को अब तक का सबसे बड़ा बहुमत मिलेगा.

गृहमंत्री Amit Shah ने कहा कि – अब शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब मैं सीवान की जनता से कहने आया हूं कि अब मोदी-नीतीश का राज है. 100 शहाबुद्दीन भी आ जाएं तो भी किसी का बाल भी बांका नहीं होगा. उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए शहाबुद्दीन जैसे लोगों की ताकत बन रहे हैं. हमारे लोगों का राशन छीन रहे हैं. देश विरोधी काम कर रहे हैं. मोदी सरकार में हम सब घुसपैठियों को चुन-चुनकक देश से बाहर निकालेंगे. बिहार को सुरक्षित रखने के लिए मोदी-नीतीश की जोड़ी जरूरी है. (तस्वीर – अमित शाह फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes