Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

हरिओम वाल्मीकि मर्डर केस में आंसू के हर बूंद का लिया जाएगा हिसाब- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, October 12, 2025October 12, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीड़ित परिवार के हर आंसू का हिसाब लिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ित परिवार को इंसाफ, सुरक्षा और सशक्तीकरण का मजबूत आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा. साथ ही मृतक की पत्नी को उनके कार्यस्थल पर स्थाई नौकरी दी जाएगी और सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से परिवार को संतृप्त किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई. दलितों, वंचितों और शोषितों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी के आश्वासन के बाद पीड़िता की पत्नी ने एक्शन पर संतुष्टि जताई. बता दें कि रायबरेली में चोरी के अफवाह में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर दलित हरिओम वाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes