गृह मंत्री अमित शाह गृहमंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों पर सख्ती दिखाते हुए कहा है कि केदारनाथ से लेकर कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकलेंगे. उन्होंने कहा कि Rahul बाबा ने विरोध की नीति अपना ली है लेकिन हम विकास पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे. हरिद्वार से Uttarakhand विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड को 1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात केंद्र सरकार से मिली है. जब मैं CAA लाया था तब Congress, Samajwadi Party, Bahujan Samaj Party, Trinamool Congress समेत सभी ने सदन में खूब हल्ला किया, लेकिन मैंने साफ कहा था किसी Hindu, Sikh, Buddhist, Jain शरणार्थियों का देश में उतना ही अधिकार है जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का.
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा आपको जितना विरोध करना है कर लो, हम नागरिकता देते रहेंगे. गृहमंत्री ने कहा कि Congress घुसपैठियों को बचाने में लगी है, इधर Uttarakhand की धामी सरकार ने 10000 से ज्यादा अतिक्रमण उखाड़ फेक हैं. उन्होंने कहा कि Bharatiya Janata Party चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR का पूरा समर्थन करती है जो भारत का नागरिक नहीं है उसका नाम मतदाता सूची से काटना चाहिए. एक स्वच्छ लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि मतदाता सूची भी शुद्ध हो. (तस्वीर साभार – अमित शाह फेसबुक पेज से साभार)