Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Pakistan को सताने लगा ईरानी हमले का डर

Anju Pankaj Desk, March 9, 2026March 9, 2026

जैसे ही ईरान की तरफ से तुर्की के इलाकों में हवाई हमले शुरू हुए, Pakistan को भी ईरान के हमले का डर सताने लगा है. Pakistan की टेंशन बढ़ गई है. इसके मद्देनजर उसने अपने शिपिंग और समुद्री व्यापार को युद्ध के हमलों से बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है. Pakistan ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि इससे देश की एनर्जी सप्लाई में आने वाली किसी भी दिक्कत को रोका जाए और समुद्री संचार मार्गों को सुरक्षित किया जाए.

इसके अलावा Pakistan में बढ़ती हुई तेल कीमतों के मद्देनजर अपने खर्चों में कटौती का ऐलान किया गया है. इस ऐलान के तहत Pakistan में सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. यही नहीं स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे. वहीं कई मंत्रियों और सलाहकारों के विदेश दौरों को रद्द कर दिया गया है. साथ ही मंत्रियों के दो महीने की वेतन डोनेट होगी जबकि सांसदों की सैलरी में 25% की कटौती की जाएगी.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes