पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है की किताब की अप्रकाशित कॉपी कुछ लोगों के पास तक कैसे पहुंची. वहीं इस बीच पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवाडे ने सोशल मीडिया साइट पेंगुइन इंडिया के एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि- पुस्तक की ताजा स्थिति यह है.
विवाद के बीच पेंगुइन इंडिया ने कहा कि- यह किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है. हमारे पास इस किताब के प्रकाशन का पूरा अधिकार है. हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं की किताब अभी प्रकाशित नहीं है. किताब की कॉपी या डिजिटल फॉर्मेट में या प्रिंट फॉर्मेट में प्रकाशित नहीं हुई है. ना ही इसे वितरित किया गया है और ना ही बेचा गया है.
लोकसभा में भाषण के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की प्रकाशित किताब का हवाला देते हुए कहा कि चार चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे. इस बयान पर लोकसभा में हंगामा हुआ था. (तस्वीर साभार – राहुल गांधी फेसबुक पेज से साभार)