Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

BCCI के कहने पर बांग्लादेशी मुस्तफिजुर KKR टीम से बाहर, Hindu धर्मगुरुओं ने जताया था एतराज

Anju Pankaj Desk, January 3, 2026

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटा दिया है. टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीसीसीआई के निर्देश के बाद सभी जरूरी प्रक्रियाओं और आपसी परामर्श के बाद मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया गया है. आईपीएल नियमों के मुताबिक बीसीसीआई ने केकेआर को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की इजाजत दी है. इससे जुड़ी बाकी जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी.

बता दें कि शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हो रही है. पिछले चौदह दिनों में 4 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है. जिसके बाद तमाम हिंदू धर्मगुरुओं ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल की टीम में शामिल करने पर एतराज जताया था. इन्होंने बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम से बाहर करने की मांग की थी. इनका कहना है कि सब कुछ जानने के बाद भी Shah Rukh Khan ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा है.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि – Shah Rukh Khan हीरो नहीं हैं, उनका कोई चरित्र नहीं है, वे गद्दारों जैसे काम कर रहे हैं.

आध्यात्मिक गुरु देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि – Shah Rukh Khan, इस देश ने तुम्हे सुपरस्टार बनाया है. तुम एक टीवी सीरियल में काम करते थे. दिन के पांच सौ-हजार रुपए कमाते थे. हिंदुओं ने भी तुम्हे बहुत प्यार दिया. तुमने इन सबका ये नतीजा दिया. उन्होंने कहा कि Bangladesh में हिंदुओं का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है. उनके घर जलाए जा रहे हैं. उनके बहन-बेटियों का रेप किया जा रहा है. ऐसी बेरहम हत्या देखने के बाद कोई इतना पत्थर दिल कैसे हो सकता है, वह इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि उसी देश के क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करे. तुम इस देश का कर्ज कैसे चुकाओगे. एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को लाकर और उसे हमारी जमीन पर खिलाकर.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes