Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Bangladesh की आजादी के बाद पहली बार ढाका से कोई Hindu सांसद चुना गया, क्या अब रुकेंगे हिंदुओं पर हमले?

Anju Pankaj Desk, February 13, 2026

Bangladesh में हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं. जिसमें तारिक रहमान की Bangladesh नेशनलिस्ट पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. इन नतीजों से भारत के साथ बांग्लादेश के संबंध बेहतर होने की उम्मीद जगी है. वहीं नतीजे में कुछ खुश कर देने वाली तस्वीर भी सामने आई हैं. यहां पर साल 1971 के बाद Bangladesh की आजादी के बाद पहली बार ढाका से कोई Hindu सांसद चुना गया है. बीएमपी के वरिष्ठ नेता गयेश्वर चंद्र राय ढाका-3 सीट से जीते हैं. इन्होंने यहां से शानदार जीत दर्ज की है और जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार को भारी वोट से हराया है.

अपनी जीत के बाद गयेश्वर चंद्र राय ने कहा कि मैं जन्म से हिंदू हूं, लेकिन मेरी पहचान बांग्लादेशी है. यह जीत सिर्फ मेरी नहीं पूरे हिंदू समाज की है. मुझे सिर्फ हिंदुओं ने वोट नहीं दिया बल्कि सभी लोगों ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है. बीएनपी सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी रहेगी. इसी तरह निताई रॉय चौधरी ने मागूरा-2 सीट से जीत दर्ज की इन दोनों नेताओं की जीत से बांग्लादेश और भारत के बीच संबंध बेहतर होने की उम्मीद जगी है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes