उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भारत का स्वर्णयुग आया था, तब विदेशी हमले होने लगे थे. हमें सावधान रहना होगा. आज भी धर्मांतरण और नशे के जरिए हमला होगा. जिसके पीछे विदेशियों का हाथ होगा. उन्होंने कहा कि कोई भी Sanatan विरोधी काम बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. Sanatan धर्म की रक्षा जरूरी है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Sanatan धर्म तभी सुरक्षित रहेगा, जब हम एक रहेंगे. जाति, तुष्टिकरण, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बंटना नहीं है. उन्होंने कहा कि अयोध्या रामजन्मभूमि पर जैसे धर्मध्वजा फहरा रही है, वैसे ही एकजुट होकर Sanatan धर्म की ध्वजा की पताका हर सनातनी के घर पर लहराती दिखनी चाहिए.
Haryana के Jhajjar में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां कबलाना गांव में आयोजित भंडारे में जमावड़ा अविस्मरणीय है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने Prayagraj Mahakumbh का स्मरण करा दिया. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)