Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

युद्ध की वजह से दुनिया में Petrol-Diesel का संकट, हम चुनौती से निपट रहे- PM Modi

Anju Pankaj Desk, March 29, 2026March 29, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से पेट्रोल डीजल के संकट की बात स्वीकार की है. उन्होंने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है, पेट्रोल डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन हमारा देश इस चुनौती से लड़ रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लोगों से अपील करती है कि वह किसी भी तरह के अफवाहों पर भरोसा ना करें. हमारी सरकार की तरफ से दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें. कुछ लोग माहौल बिगड़ने की कोशिश में लगे हैं, इससे वह देश का नुकसान कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं सभी देशवासियों से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर चुनौती से बाहर निकलना है. जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं. उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए. ऐसे में जो भी लोग अफवाह फैला रहे हैं वह देश का बड़ा नुकसान कर रहे हैं.

मन की बात कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे हर बार की तरह इस बार भी भरोसा है कि जैसे हमने 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पिछले संकटों को पराजित किया था, इस बार भी हम सब एकजुट होकर इस मुश्किल हालात से बाहर निकल जाएंगे. मैं खाड़ी देशों का बहुत आभारी हूं, उन्होंने तमाम भारतीयों को वहां हर प्रकार की मदद मुहैया कराई है. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes