उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए गोल्डन बाबा ने संकल्प लिया है. उन्होंने यह संकल्प लिया है कि जब तक योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तब तक वह जूता नहीं पहनेंगे. बता दें कि गोल्डन बाबा इससे पहले करीब 4.50 किलो वजनी चांदी का जूता पहना करते थे. पिछले दो साल से उन्होंने इसका त्याग कर रखा है. संकल्प के बाद से उन्होंने जूते को त्याग दिया है अब वह नंगे पांव रहते हैं.
बता दें की गोल्डन बाबा ने सनातन भीष्म प्रतिज्ञा रथ निकालने का ऐलान किया है. गोल्डन बाबा का असली नाम मनोजानंद महाराज है, वो सर से लेकर पैर तक सोने चांदी की ज्वेलरी से सजे दिखते हैं. वह चांदी के बर्तनों में भोजन करते हैं, उनके सिर पर चांदी का मुकुट है, जिस पर सीएम योगी की तस्वीर जड़ी हुई है. वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बड़े फैन हैं.