उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार ने प्रदेश के अंदर दस लाख नए युवा उद्यमी तैयार करने का अभियान शुरू किया है. सीएम योगी ने कहा कि नए कार्य करने वालों को सरकार नया मौका देगी. सरकार ने हजार करोड़ रुपए दिया है औऱ कहा कि केवल 31 मार्च तक प्रदेश भर में नए युवा उद्मी तैयार करने के लिए इसका इस्तेमाल कीजिए. इसके बाद पहली अप्रैल से फिर एक हजार करोड़ रुपए मिलने वाले हैं. जिसमें एक लाख नए युवा उद्मी पैदा होंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सरकार ऐसा करने जा रही है. प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि युवा देश की ऊर्जा हैं. इन्हें सही राह दिखा कर उचित अवसर प्रदान किए जाने की जरूरत है.
गोरखपुर में मुख्यमंत्री युवा उद्मी विकास योजना के तहत ऋण और टूल किट वितरित कार्यक्रम में CM Yogi ने कहा कि 10 लाख नए युवाओं को उद्यमी बनाने में यह योजना अहम कड़ी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना को लागू हुए एक महीने कुछ दिन ही हुए हैं और दो लाख 54 हजार 794 आवेदन आ चुके हैं.