उत्तराखंड के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने वाला Gujarat दूसरा राज्य बन गया है. Gujarat विधानसभा में UCC बिल पास हो गया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया था. जिसके बाद वोटिंग के दौरान बिल बहुमत से पास हुआ. हालांकि कांग्रेस ने वोटिंग के दौरान वॉकआउट किया था. Gujarat के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि आज का दिन Gujarat के लिए ऐतिहासिक है UCC एक ऐसा कानून है जो किसी एक धर्म के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए समान न्याय प्रदान करता है. बहन और बेटियों को सबसे ज्यादा कष्ट सहना पड़ा है. महिलाएं कई साल से इस दिन का इंतजार कर रही थी, आज वह सरकार को बधाई दे रही है.
Gujarat यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) में ज्यादातर प्रावधान उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड की तर्ज पर बनाए गए हैं. इस बिल में शादी, तलाक, लिव इन रिलेशनशिप से जुड़े मामलों में सभी धर्म और वर्गों के लिए एक सामान नियम लागू करने का प्रावधान है साथ ही उल्लंघन करने पर 7 साल की सजा का प्रावधान भी रखा गया है.