Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Congress ने फिर किया PM Modi का अपमान? BJP ने कहा- Congress को जनता कभी माफ नहीं करेगी

Anju Pankaj Desk, December 3, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर Congress के एक्स अकाउंट (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) से एक AI जेनरेटेड वीडियो पोस्ट किया गया है. जिस पर विवाद हो गया है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चायवाला दिखाया गया है. जिसमें वो हाथ में चाय की केतली लेकर जाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो चाय बोला, चाय-चाय चाहिए बोलते दिख रहे हैं. यह वीडियो Congress प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है – अब ई कौन किया बे.

भारतीय जनता पार्टी ने Congress की इस हरकत को शर्मनाक करार दिया है. पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि – नामदार Congress ओबीसी समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर सकती. जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

बता दें कि कुछ दिन पहले Congress ने एक और एआई वीडियो शेयर किया था. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपना देखते दिखाया गया है, जिसमें सपने में उनकी मां आती हैं. इसके अलावा ट्रंप के साथ PM Modi की बातचीत का एआई वीडियो भी Congress की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था. जिसमें PM Modi का अपमान होता दिखाया गया. (तस्वीर साभार- एक्स)

National hindu dharmaHindutavpm modiकांग्रेसपीएम मोदी

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes