Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Pune में मराठों की ऐतिहासिक जगह पर नमाज पढ़े जाने पर भड़के Hindu संगठन

Anju Pankaj Desk, October 21, 2025

पुणे में ‘शनिवार वाड़ा’ में मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज अदा करने का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने भारी नाराजगी जताई है. इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी सांसद मेधा कुलकर्णी की अगुवाई में बड़ी संख्या हिंदू समाज के लोगों ने पहले शनिवार वाड़ा में गोमूत्र छिड़ककर और प्रार्थना करके उसका शुद्धिकरण किया. इनका कहना है कि शनिवार वाड़ा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की संरक्षित इमारत है. इसके नियमों का पालन किया जाना चाहिए. इसका उल्लंघन होने पर कार्रवाई होनी चाहिए.

विवाद बढ़ता देख पुलिस ने संरक्षित स्थल नमाज पढ़ने के आरोप में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. बता दें कि पुणे का शनिवार वाड़ा मराठा साम्राज्य का प्रमुख प्रतीक है. इसका निर्माण 1736 में हुआ था. यह मराठा साम्राज्य के पेशवाओं का मुख्यालय और मुख्य निवास था. मराठा साम्राज्य का शासन यहीं संचालित होता था. (तस्वीर – डॉ. मेधा कुलकर्णी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes