मध्य प्रदेश के भोपाल में हिंदू युवकों से मदरसे के पास मारपीट और बदसलूकी का बड़ा मामला सामने आया है. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक जैसे ही छात्रों का एक ग्रुप एक मदरसे के पास स्कूटी खड़ा करने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने उनसे अवैध रूप से पैसों की मांग करना शुरू कर दिया. यही नहीं उन लोगों ने इन्हें काफिर कह कर डराने की कोशिश की. जब छात्र-छात्राओं ने पैसे देने से मना कर दिया तो उन लोगों ने इन पर हमला कर दिया.
इस घटना में शामिल पीड़ित छात्र-छात्राओं में शामिल एक युवती इस इलाके के किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी. उसका आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने उसके साथ अभद्रता की और उसके बाल तक उखाड़ दिए. इस हमले में उसके भाई के सिर में गंभीर चोट आई है. सोशल मीडिया पर पीड़ितों का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया. जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को मजबूर होना पड़ा.