राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदू जीवन शैली सभी मुद्दों का समाधान प्रदान करती है और दुनिया में परम शांति लाती है. उन्होंने कहा कि भारत की ताकत एकता में है. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिंदू समाज को एकजुट कर रहा है और धर्म का संरक्षण कर रहा है और इन प्रयासों से दुनिया को सार्थक समाधान मिल रहा है.
मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया की सभी विचारधाराओं ने आनंद की बात कही है. अलग-अलग जरिए से सभी सुख और खुशी की बात करते हैं. केरल के वदयामबाड़ी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह वह भूमि है जहां लोग काशी से गंगा जल लाते हैं और उसे रामेश्वरम में चढ़ाते हैं. उन्होंने कहा कि कलाड़ी में पैदा हुए आदि शंकराचार्य ने देश के 4 कोनों में मठों की स्थापना करके इस एकता को मजबूत किया. (तस्वीर साभार – सोशल मीडिया, फेसबुक)