राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि Hindu भारत का प्राण है, इसलिए भारत को तोड़ने की कोशिश करने वाले लोग हिंदुओं को तोड़ना चाहते हैं. आज ड्रग्स का जाल फैलाया जा रहा है. इसके पीछे जो ताकते हैं वो भारत को दुर्बल बनाना चाहती हैं. मोहन भागवत ने कहा कि समाज को बचाना है तो उसका प्रबोधन करना जरूरी है. कुछ शक्तियां ऐसी हैं जो भारत को आगे बढ़ाना नहीं देना चाहती हैं. जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सद्भावना भारत का स्वभाव है.
कुछ दिन पहले Mohan Bhagwat ने कहा था कि हम पूरे Hindu समाज को एकजुट करना, संगठित करना और गुण प्रदान करना चाहते हैं, जिससे वो एक समृद्ध और मजबूत भारत का निर्माण कर सकें. जो दुनिया को धर्म का ज्ञान प्रदान करें जिससे दुनिया खुश, आनंदित और शांतिपूर्ण हो. हम इसके लिए Hindu समाज तैयार कर रहे हैं. हमारा एकमात्र विजन, एक विजन. इस विजन को पूरा करने के बाद हम कुछ और नहीं करना चाहते हैं. (तस्वीर साभार – राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS फेसबुक पेज से साभार)