वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो हिंदुओं से यह कहते नजर आ रहे हैं कि – तुम मुसलमानों जैसे मत बनो, उन्हें अपने जैसा बनाओ, तुम मुसलमानों जैसे बन रहे हो, यह एक त्रासदी है. दरअसल, जावेद अख्तर अपनी फिल्म शोले के एक डॉयलॉग और सीन की बात कर रहे थे. जिसमें बसंती भगवान से बात करती है. जबकि वीरू भगवान की मूर्ति के पीछे से खड़ा होकर भगवान बन कर छिप कर डॉयलॉग बोल रहा था. इस सीन पर उन्होंने कहा कि क्या ऐसा सीन आज होना संभव है. नहीं, मैं कोई ऐसा सीन नहीं लिखूंगा. क्यों 1975 में कोई हिंदू नहीं थे, या फिर कोई धार्मिक लोग नहीं थे.
हालांकि यह वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन जावेद अख्तर के इस बयान का विरोध भी हो रहा है. कुछ लोग इस बयान पर आपत्ति भी जता रहे हैं. मशहूर सिंगर लकी अली ने कहा है कि जावेद अख्तर की तरह मत बनो, वो कभी ओरिजनल नहीं थे और वो एकदम घटिया हैं, लकी अली ने कहा कि मेरा मतलब ये था कि अहंकार गंदा है, मेरी तरफ से समझाने में गलती हुई. राक्षसों की फीलिंग हो सकती है और मैंने किसी के राक्षसीपन को हर्ट किया है तो मैं माफी मांगता हूं.