अमेरिका में हिंदू समुदाय के लोगों ने अपना जलवा दिखाया है. यहां हुई एक स्टडी में यह सामने आया है कि अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग सबसे ज्यादा पढ़े लिखे है. 2023 24 के रिलिजियस लैंडस्केप स्टडी में कहा गया है कि अमेरिका में रहने वाले 70% हिंदू वयस्कों के पास काम से कम बैचलर डिग्री या उससे उच्च शिक्षा है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है
सबसे ज्यादा एजुकेटेड समुदाय में हिंदुओं के बाद यहूदी समुदाय आता है. बता दें कि वाशिंगटन स्थित इस थिंक टैंक ने 19 फरवरी 2026 को अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की. जिसमें अमेरिका के प्रमुख धार्मिक समुदायों की शैक्षिक योग्यता का विस्तृत अध्ययन किया गया है.
हिंदू – 70% प्रतिशत
यहूदी – 65 प्रतिशत
ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन 45% प्रतिशत
मुस्लिम 44% प्रतिशत