Bangladesh चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की भारी जीत के बाद, भारत के साथ Bangladesh के रिश्ते को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं. बीएनपी अध्यक्ष तारीक रहमान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते में हम बांग्लादेश के हितों को सबसे ऊपर रखेंगे. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत से वापस लाने पर कहा कि यह पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर करेगा. इस मामले में कानून अपना काम करेगा.
तारिक रहमान ने कहा कि हमारी विदेश नीति में Bangladesh और बांग्लादेशी लोगों का हित सबसे पहले आता है और अपने देश और लोगों के हितों की रक्षा करके हम अपनी विदेश नीति तय करेंगे.
तारिक रहमान ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था हर हाल में बनाई रखी जाएगी, शांति और सुरक्षा बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कानून सभी पर बराबर लागू होगा. उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि रास्ते और विचार अलग हो सकते हैं लेकिन देश के हित में सभी को साथ रहना होगा.