Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

“हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे” लखनऊ की सड़कों पर लगे पोस्टर

Anju Pankaj Desk, February 8, 2026

लखनऊ में इन दोनों एक पोस्टर की बड़ी चर्चा है. इस पोस्टर में लिखा हुआ है कि हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे. इस पोस्टर में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर भी लगाई गई है. जिसमें लिखा है कि हिंदुओं की विरोधी सरकार में इस बार होगा मुर्शिदाबाद में नई बाबरी पर आरपार. इस पोस्टर में नई बाबरी मस्जिद बनवाने वाले हुमायूं कबीर की भी तस्वीर लगाई गई है.

यह पोस्टर विश्व हिंदू रक्षा परिषद की तरफ से लगाया गया है. जिसमें 10 फरवरी को मुर्शिदाबाद चलने की अपील की गई है. बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर ने पिछले साल दिसंबर में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के नाम पर एक नई मस्जिद की नींव रखकर विवाद शुरू किया था. इसके पास उन पर सांप्रदायिक राजनीति के आरोप में तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था. जिसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी बनाई थी. विवादित ढांचा यानी कथित बाबरी मस्जिद को गिराए जाने की बरसी पर प्रतीकात्मक रूप में यहां पर बाबरी मस्जिद के नाम पर एक नई मस्जिद की नींव रखी गई है. (तस्वीर प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल की गई है)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes