उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने देश के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि – मैं दिल से एक योगी हूं और राजनीति मेरा एक पूर्णकालिक व्यवसाय नहीं है. मैं मुख्यमंत्री पद पर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए हूं और मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं आया हूं. उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं निभा रहा हूं.
पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath कहा कि वो कब तक राजनीति में रहेंगे इसकी समय सीमा है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ मेरा कोई मतभेद नहीं हैं. मतभेद होता तो मैं यहां बैठा नहीं होता. मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने इस इंटरव्यू में कहा कि राजनीति में धर्म का मिलन गलत नहीं है, ये हमारी गलती है कि हम धर्म को कुछ स्थानों के लिए सीमित कर देते हैं और कुछ लोगों के लिए छोड़ देते हैं. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)