कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर घमासान होता दिखता नजर आ रहा है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता Mani Shankar Aiyar राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि – मैं गांधीवादी और नेहरूवादी हूं, लेकिन मैं राहुलवादी नहीं हूं. अय्यर ने कहा कि राहुल गांधी तो भूल ही गए कि मैं भी पार्टी में हूं. उन्होंने कुछ और कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा कठपुतली हैं, वो दूसरों (जयराम रमेश) के इशारे पर बोलते हैं उनके प्रति मेरे मन में सम्मान नहीं है. प्रवक्ता पद पर ऐसी नियुक्ति पार्टी की मूर्खता दर्शाती है. वो प्रवक्ता नहीं, एक तोता है.
मणिशंकर अय्यर ने महासचिव केसी वेणुगोपाल को गुंडा कहा. उन्होंने कहा कि – वेणुगोपाल ने वह पद संभाल रखा है. जो कभी सरदार पटेल के पास था. क्या आप पार्टी की हालत की कल्पना कर सकते हैं. शशि थरूर को लेकर भी मणिशंकर अय्यर ने तीखी बयानबाजी की. उन्होंने कहा कि शशि थरूर मोदी सरकार में विदेश मंत्री का पद पाने की ख्वाहिश रखते हैं.
केरल में एक कार्यक्रम में Mani Shankar Aiyar ने कहा कि केरल में कांग्रेस नहीं जीतेगी क्योंकि कांग्रेस नेता कम्युनिस्टों से कम और आपस में ज्यादा लड़ते हैं. उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा कि मणिशंकर अय्यर का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है, वो अपनी निजी हैसियत से बोल रहे हैं. (तस्वीर साभार- राहुल गांधी फेसबुक पेज से साभार)