असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, गौरव गोगोई, जितेंद्र सिंह अलवर और देवव्रत सैकिया के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल मानहानि का केस दर्ज करेंगे.
उन्होंने कहा कि आक्रामक सियासत का युग खत्म हो चुका है. अगर उनमें जरा भी साहस या सबूत है तो वह आरोपों को अदालत में साबित करें. मैं गांधी परिवार के तथाकथित चमचों के दुष्प्रचार, सुनियोजित निंदा और राजनीतिक नाटक से डरने वाला नहीं हूं.
बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि एक आंतरिक जांच में मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा के परिवार से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और घोटालों का खुलासा हुआ है. इन आरोपों पर मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं को खुली चुनौती दी है और कहा है कि वह अदालत में इन आरोपों को साबित करें. (तस्वीर साभार – हिमंता बिश्वा सरमा फेसबुक पेज से साभार)