Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Iran का नया नेता अगर पहले जैसा हुआ तो स्थिति खराब होगी- Donald Trump

Anju Pankaj Desk, March 3, 2026March 3, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान में बदलाव के बाद नए नेता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ईरान के संभावित नेतृत्व बदलाव के बाद सबसे खराब स्थिति तब होगी जब नया नेता भी पहले जैसा ही हो. Donald Trump ने कहा कि ऐसा हो सकता है, लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते. हम चाहते हैं कि कोई ऐसा व्यक्ति सत्ता में आए जो लोगों के लिए काम करे.

राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि ईरान की नेवी, एयरफोर्स और एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम लगभग पूरी तरह से खत्म कर दिए गए हैं. उधर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सेना ईरान पर जोरदार हमले जारी रखे हुए हैं. हम ईरान पर पूरी ताकत से हमला कर रहे हैं. हमारे पायलट तेहरान के आसमान में है और लेबनान के आसमान में भी. लेबनान के संगठन हिज्बुल्लाह ने इजराइल पर हमला करके बहुत बड़ी गलती की है. इजराइल पहले ही जवाब दे चुका है आगे और भी ज्यादा ताकत से जवाब देगा.

बता दे कि ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का असर अब बाहर भी दिखने लगा है. इस जंग की वजह से दुनिया भर में गैस सप्लाई पर असर पड़ना शुरू हो गया है. कतर पर ईरानी हमले के बाद उसने भारत को होने वाले एलएनजी निर्यात में भारी कटौती की है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes