उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कन्हैया की कृपा हुई तो Ayodhya के श्रीराम मंदिर जैसा मथुरा में भी आगे विकास कार्य कर इसे चमकाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज क्षेत्र के विकास में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए. उन्होंने 84 कोस परिक्रमा मार्ग को कम से कम टू लेन बनाने के निर्देश दिए. यही नहीं उन्होंने Mathura और Vrindavan के बीच 11.80 किलोमीटर की फोरलेन की बाधा भी दूर कर दी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Vrindavan में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 8वीं बोर्ड की बैठक की. इस बैठक में 300 करोड़ की योजनाओं पर मुहर लगी. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संकल्प को दोहराया. उन्होंने कहा कि ब्रज का तेजी से विकास किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह में दर्शन भी किया. यहां मुख्यमंत्री योगी ने पर्यटन थाने का उद्घाटन किया.
इससे पहले जनपद आगरा में मुख्यमंत्री योगी ने यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया. उन्होंने यथार्थ ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि प्रयास होना चाहिए कि स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ, सस्ती और विश्वसनीय हों, ताकि प्रत्येक व्यक्ति उनका लाभ प्राप्त कर सके. इस दिशा में सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)