Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

‘BLO आए तो घर में बंधक बना लो…’ कांग्रेसी मंत्री के बयान पर BJP ने जताया कड़ा एतराज

Anju Pankaj Desk, November 24, 2025November 25, 2025

SIR पर झारखंड में कांग्रेस नेता और प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि – BLO आपके घरों में voter list से आपका नाम काटने आ रहा है. जब वह आए तो उसे घर में बंद कर ताला मार दो औऱ मुझे फोन करें. मेरे आने के बाद ही ताला खोलना. उन्होंने कहा कि अगर कोई आपका वोट काट रहा है, voter list से नाम काट रहा है, आपका Aadhar card से नाम काट रहा है तो आपका bank account बंद हो जाएगा. उन्होंने दावा किया कि 65 लाख लोगों का नाम काट दिया गया है, उनसे पहचान छीन ली गई है.

चुनाव आयोग ने इरफान अंसारी के बयान पर संज्ञान लेते हुए एक्शन टेकेन रिपोर्ट मांगी है. उन्हें शो कॉज किया जाएगा. इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है. निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

SIR पर Dr. Irfan Ansari के बयान को लेकर Bharatiya Janata Party ने गहरी नाराजगी जताई है. बीजेपी का कहना है कि – मंत्री ने संविधान और कानून को बनाए रखने की शपथ ली है औऱ जब वह इस तरह संवैधानिक नियमों के खिलाफ बोलते हैं तो उनपर कार्रवाई होनी चाहिए. बीजेपी नेताओं का कहना है कि ऐसे लोग सोच समझकर ऐसे बयान देते हैं. ये लोग घुसपैठियों के वोट से जीतने वाले लोग हैं. इसलिए इन्हें अब हार का डर सता रहा है. इस वजह से ऐसे बयान दिए जा रहे हैं. इससे ये भी साफ है कि सुनियोजित तरीके से वोट लेने के लिए फर्जी लोगों को वोटर लिस्ट से जुड़वाया गया है. जिसे अब एसआईआर के जरिए ऐसे नाम हटाए जाएंगे.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes