Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

हम कमजोर होंगे तो अंजाम धर्मस्थल, बहन बेटियां भुगतेंगी- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, January 11, 2025January 11, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगर हम कमजोर होंगे तो इसका खामियाजा हमारे पूज्य स्थलों को और बहन-बेटियों को भुगतना होगा. उन्होंने कहा कि – हमें देखना होगा कि किन कारणों से हमारे पूज्य आराध्य देव स्थल अपमानित हो रहे थे. अगर हम जाति के नाम पर विभाजित रहेंगे तो इस तरह की अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ेगा. आज की जरूरत यह है कि हमारे वर्तमान के साथ भविष्य को भी सुरक्षित रख सके. एकता के सूत्र के साथ एकात्मता को मजबूत करना होगा. इससे सनातन धर्म भी मजबूत होगा, देश और हम सभी मजबूत होंगे.

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामजन्मभूमि का आंदोलन, एक सार्थक लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है. अब अयोध्या में आने पर श्रेता युग का एहसास होता है. एक दो साल में रामजन्मभूमि अपने भव्य रूप में होगा. ये आध्यात्म और धर्म के सबसे वैभवशाली धाम के रूप में विकसित हो रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रतिष्ठा द्वादशी हम सभी को राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूती प्रदान करने का आह्वान कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से एक साल पहले आह्वान किया था कि राम हैं तो राष्ट्र है और राष्ट्र है तो राम हैं. इसे अलग करके नहीं देखा जा सकता है. (तस्वीर साभार- माय योगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes