Bangladesh में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. एक बार फिर एक Hindu युवक को पहले भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. फिर चौराहे पर उसे टांकर आग के हवाले कर दिया. इस युवक का नाम दीपू चंद्र दास था. जो तीस साल का था और कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था. नाराज लोगों की भीड़ ने उस पर पैगंबर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया औऱ मारपीट करने लगे. जल्द ही उसकी जान ले ली उसके बाद उसे सरेआम लटका कर उसके शरीर में आग लगा दी.
बता दें कि Bangladesh में शेख हसीना सरकार के तख्तापटल के बाद से हालात खराब तो थे ही. लेकिन पिछले दिनों शेख हसीना के खिलाफ विद्रोह को लीड करने वाले नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए हैं. मौत की खबर के बाद कट्टरपंथी फिर भड़क गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने कई मीडिया संस्थान के दफ्तरों में आग लगा दी.
इस बीच बांग्लादेश के हालात पर चीन ने कहा कि – हम Bangladesh में सुरक्षित, स्थिर औऱ सुचारु चुनाव देखना चाहते हैं. हमने गौर किया है कि बांग्लादेश में फरवरी में संसदीय चुनाव कराने का एलान हुआ है. हम Bangladesh में सुरक्षित, स्थिर और सुचारु चुनाव होने की कामना करते हैं और हमें भरोसा है कि बांग्लादेश के कई इलाके अहम सियासी एजेंडों को आगे बढ़ाएंगे और राष्ट्रीय एकता और स्थिरता बनाए रखेंगे.