उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Ram Navami के मौके पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस तरह उत्तर प्रदेश में अब 26 के साथ 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा. बता दे कि यूपी सरकार ने यह फैसला रामनवमी के मौके पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया है.
Ram Navami के मौके पर अयोध्या, मथुरा, वाराणसी और प्रयागराज के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने यह फैसला किया है. इस दौरान मंदिर के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं. इस कदम से प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)