Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

UP में सचिवालय में नहीं, खेत से तय होंगी कृषि योजनाएं- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, December 13, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सचिवालय में नहीं, किसानों के खेत पर बैठकर उन्नत खेती और किसानों की उद्मशीलता की योजना बनाएंगे. यही नहीं इसका शतप्रतिशत क्रियान्वयन हर गांव में दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि Double Engine सरकार किसानों के बीच से लेकर बाजार तक उपलब्ध करवा रही है. इससे अब बिचौलिए किसानों का फायदा नहीं उठा पाएंगे.

Barabanki में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर Lucknow में उन्नत बीजों के लिए Seeds Park बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी ने रबी सत्र के लिए किसानों की पाठशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश के किसान अन्न, फल, सब्जी के उत्पादन में किसान अग्रणी बने हैं. लेकिन अब तकनीक और नवाचार के साथ काम करने का वक्त है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सर्वाधिक यूपी के 2 करोड़ 8 लाख किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया है. मुख्यमंत्री ने किसानों से अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत की खेती और उत्पादकता का परचम लहराने का अपील की. (तस्वीर- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes