Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

बाबा विश्वनाथ के दर पर सीएम योगी ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Anju Pankaj Desk, January 3, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने काशई के कोतवाल बाबा काल भैरव की पूजा भी की. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की.

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टॉउनहॉल रैन बसेरों का दौरा किया और लोगों का हाल जाना. इस दौरान उन्होंने ठंड से बचने के लिए लोगों को कंबल और भोजन के पैकेट भी उपलब्ध कराए. मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से खुले में ठंड में नहीं सोने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि रैनबसेरा आप लोगों के लिए ही बनवाया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से रैनबसेरों में सभी जरूरी सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. इसके अलावा ये भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी व्यक्ति रात में खुले में ना रहने पाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए.बता दें कि मुख्यमंत्री योगी अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच हैं. जहां वो 72वीं नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National Hindutavpm modiपीएम मोदीहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes