Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

India-Afghanistan के साझा बयान में Kashmir का जिक्र, चिढ़ा Pakistan

Anju Pankaj Desk, October 12, 2025October 12, 2025

भारत और Pakistan के बीच संबंधों में चल रही तल्खी के बीच Afghanistan के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी सात दिन के भारत के दौरे पर आए हैं. ये बात Pakistan को नागवार गुजर रही है. इस बीच भारत- Afghanistan के साझा बयान में कश्मीर का जिक्र होने से भी Pakistan को मिर्जी लगी है. उसने इस साझा बयान पर आपत्ति जताई है और इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को उल्लंघन करार दिया है.

भारत- Afghanistan के साझा बयान पर Pakistan ने कहा है कि – Jammu-Kashmir को भारत का हिस्सा बताना संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और जम्मू-कश्मीर की कानूनी स्थिति का स्पष्ट उल्लंघन है. भारत और Afghanistan का यह साझा बयान कश्मीर के लोगों के संघर्ष और बलिदानों के प्रति अत्यंत असंवेदनशील है.

10 अक्टूबर को भारत- Afghanistan के साझा बयान में अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी. इस आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत ने Pakistan पर Operation Sindoor  के नाम से मिलिट्री ऑपरेशन किया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव जारी है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes