T20 World Cup champion – T20 वर्ल्डकप में भारत तीसरी बार वर्ल्डकप चैंपियन बन गया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा कर खिताब पर कब्जा कर लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 256 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 पर ही सिमट गई. इसके बाद भारतीय टीम लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्डकप जीतने वाली पहली टीम बन गई. संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. फाइनल मुकाबले में 4 विकेट लेने वाले बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए.
भारत 255 5 (20 ओवर) सैमसन 89 रन, अभिषेक 52 रन, इशान 54, हार्दिक 18, सूर्यकुमार 0, तिलक 8, शिवम ने 26 रन बनाए.
जीत के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा कि – पिछले 2 सालों में हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हम बस वही अच्छी क्रिकेटिंग आदतें बनाए रखना चाहते थे जो हमने 2024 वर्ल्डकप में अपनाई थी.
चैंपियंस…आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई. यह शानदार जीत जबरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीम वर्क को दिखाती है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त हिम्मत दिखाई है. इस जीत ने हर भारतीयके दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. बहुत बढ़िया, टीम इंडिया. (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)