Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Japan को पछाड़ कर चौथी बड़ी economy बना भारत, 2030 तक Germany को पीछे छोडेंगे  

Anju Pankaj Desk, December 30, 2025

नए साल से पहले देश के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. भारत की economy ने नया मुकाम हासिल किया है. यह उपलब्धि जापान को पछाड़ कर हासिल की गई है. हमारी जीडीपी 4.18 ट्रिलियन अमेरिकन डॉलर तक पहुंच गई है. इस मुकाम को हासिल करने की वजह में Strong domestic consumption और Strict structural reforms का बड़ा हाथ रहा है.

चालू वित्त वर्ष में 2025-26 की दूसरी तिमाही में हमारी वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 8.2 फीसदी रही. इससे पहले पहली तिमाही में यह 7.8 फीसदी रही. जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में यह 7.4 फीसदी थी.

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2030 तक हमारी इकॉनमी Germany को पछाड़ कर तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा. अभी वर्तमान में अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी economy है, चीन दूसरे स्थान पर Germany तीसरे स्थान पर है.

सरकार के मुताबिक महंगाई दर निचली सहनशील सीमा के नीचे बनी हुई है. बेरोजगारी में गिरावट का रुझान है और निर्यात में सुधार जारी है. हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनमी में शामिल हैं और इस स्पीड को बनाए रखने की मजबूत स्थिति है. (Image created by AI)

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes