Russia के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने भारत और भारतीय प्रधानमंत्री Narendra Modi की जमकर तारीफ की है. अपने भारत दौरे पर पुतिन ने India Today को दिए Interview में कहा कि भारत एक ग्रेट पावर है और प्रधानमंत्री Narendra Modi किसी दबाव में नहीं आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi किसी दबाव में आने वाले नेताओं से से नहीं हैं और भारत एक महान ताकत के तौर पर दुनिया में उभर रहा है. भारत के लोग इस बात पर गर्व कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वतंत्र नीति पर चलता है. भारत हमारे सबसे भरोसेमंद साझेदारों में से एक हैं. हम सिर्फ हथियार बेच नहीं रहे. भारत सिर्फ खरीद नहीं रहा. भारत कई तरह के रूसी बख्तरबंद हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है. अमेरिका pressure politics का इस्तेमाल करके अपने आर्थिक हितों को साधने की कोशिश कर रहा है. इसका असर हमारे रिश्तों पर नहीं पड़ता.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ हमारा आपसी सहयोग हमारे लक्ष्यों की गारंटी है. Make in India इसका उदाहरण है. मैं प्रधानमंत्री Narendra Modi से मिलने को लेकर उत्सुक था. दोनों देशों के बीच रिश्तों का इतिहास अनोखा है. भारत की प्रगति किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)