भारत के दौरे पर आए Russia के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने बिजनेस फोरम में अपने संबोधन में कहा कि – मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु नीति का संचालन कर रहा है और साथ ही बहुत अच्छे नतीजे हासिल कर रहा है. उन्होंने कहा कि आज भारत की इकॉनमी विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. Vladimir Putin ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों और मेक इन इंडिया जैसे ऐतिहासिक पहल के कारण भारत तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत का आईटी और फॉर्मास्युटिकल क्षेत्र दुनिया में शीर्ष पर स्थान है.
इससे पहले अपने स्वागत के दौरान उन्होंने India Today को दिए Interview में कहा कि भारत एक ग्रेट पावर है और प्रधानमंत्री Narendra Modi किसी दबाव में नहीं आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi किसी दबाव में आने वाले नेताओं से से नहीं हैं और भारत एक महान ताकत के तौर पर दुनिया में उभर रहा है. भारत के लोग इस बात पर गर्व कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वतंत्र नीति पर चलता है. भारत हमारे सबसे भरोसेमंद साझेदारों में से एक हैं. हम सिर्फ हथियार बेच नहीं रहे. भारत सिर्फ खरीद नहीं रहा. भारत कई तरह के रूसी बख्तरबंद हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है. अमेरिका pressure politics का इस्तेमाल करके अपने आर्थिक हितों को साधने की कोशिश कर रहा है. इसका असर हमारे रिश्तों पर नहीं पड़ता. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ हमारा आपसी सहयोग हमारे लक्ष्यों की गारंटी है. Make in India इसका उदाहरण है. मैं प्रधानमंत्री Narendra Modi से मिलने को लेकर उत्सुक था. दोनों देशों के बीच रिश्तों का इतिहास अनोखा है. भारत की प्रगति किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)