रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राजनीतिक गुरू अलेक्जेंडर डुगिन ने भारत से अपनी महान हिंदू सभ्यता को फिर र्स्थापित करने के लिए कहा है. रूस के सरकारी मीडिया, रशिया टीवी से बातचीत के दौरान उन्होंने वैदिक भारत का समर्थन करते हुए कहा कि वैदिक सभ्यता की अवधारणा समावेशी है और इसकी पुनर्स्थापना से बहुध्रुवीय विश्व की स्थापना में मदद मिल सकेगी. इंडिया को लेकर अपना विचार रखते हुए उन्होंने इस देश को एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति बताया.
रूस के राजनीतिक वैज्ञानिक और दार्शनिक अलेक्जेंडर डुगिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इंडिया की बढ़ती भूमिका और इसकी पुरानी परंपराओं को फिर से जीवंत करने की कोशिश की तारीफ की. यही नहीं उन्होंने इंडिया को अखंड भारत के रूप में देखने की बात भी कही. उनका मानना है कि इंडिया की प्राचीन वैदिक परंपराएं और उसकी गहरी सांस्कृतिक जड़ें विश्व को नई दिशा दे सकती हैं. (तस्वीर साभार- नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)