Ayodhya के Ram Temple में धर्म ध्वजा की स्थापना को लेकर Pakistan की बयानबाजी पर भारत ने उसे कड़ी फटकार लगाई है. भारत ने कड़े शब्दों में कहा है कि- Pakistan के पास दूसरों को उपदेश देने का किसी तरह का नैतिक अधिकार नहीं है. Ministry of External Affairs के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने कहा कि Pakistan के पास अपनी कट्टरता, दमन और अपने अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का दागदार रिकॉर्ड रहा है.
दरअसल Pakistan ने Ayodhya में धर्म ध्वजा फहराने को लेकर Islamophobia और धरोहर का घोर अपमान करार दिया था. Pakistan ने कहा था कि यह भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर दबाव के एक बड़े पैटर्न और हिंदुओं की सोच के असर में मुस्लिम सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जानबूझकर खत्म करने की कोशिशों को दर्शाता है. Pakistan ने इसे भारत के अल्पसंख्यकों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया करार दिया.