भारत ने साफ शब्दों में Bangladesh को चेतावनी दी है. India ने कहा है कि Bangladesh हमारे मामलों में दखल देने की बजाए अपने यहां अल्पसंख्यकों की रक्षा पर फोकस करे. Bangladesh ने कहा था कि भारत को उन अल्पसंख्यक मुस्लिमों की रक्षा करनी चाहिए. जो पिछले हफ्ते बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा से प्रभावित हुए हैं.
Bangladesh के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए India ने कहा कि इस बयान में धूर्तता और कपट भरा हुआ है. भारत ने साफ कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई घटनाओं को लेकर Bangladesh की ओर से की गई टिप्पणियों को हम खारिज करते हैं. Bangladesh इस तरह के बयान दे रहा है. जबकि वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने वाले अपराधी आजाद घूम रहे हैं.