Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

भारत ने अमेरिका को चेताया, सावधान रहें, China चल रहा दोहरी चाल

Anju Pankaj Desk, December 24, 2025December 24, 2025

अमेरिका ने भारत को अपने पड़ोसी देश चीन से सावधान रहने को कहा है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट (Pentagon report) में चीन की चालबाजियों का खुलकर जिक्र किया गया है. जिसमें साफ कहा गया है कि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर टेंशन कम करने की कोशिश तो कर रहा है लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के रिश्तों को सामान्य करने के पीछे चीन का उद्देश्य उसे अमेरिका से पास जाने से रोकना है.

पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि टेंशन में कमी आने के बाद भी चीन और भारत के बीच विश्वास की कमी बरकरार है. दोनों देशों के बीच अरुणाचल एक बड़ा मसला है. रिपोर्ट के मुताबिक चीन दोहरी चाल चल रहा है. एक तरफ वो भारत के साथ रिश्ते सामान्य करने का दिखावा कर रहा है वहीं दूसरी तरफ वो पाकिस्तान को सैन्य मदद पहुंचा रहा है.

अमेरिका ने चिंता जताई है कि भविष्य में पाकिस्तान चीन अपने सैनिक ठिकाने बना सकता है. निश्चित रूप से इससे भारत की टेंशन बढ़ेगी. पेंटागन की रिपोर्ट के आधार पर भारत में ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि – अरुणाचल पर अपनी गिद्द नजर बैठाए हुए चीन कभी भी इस इलाके में हमला कर सकता है. इसलिए भारत को हमेशा सतर्क रहना होगा.  (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes