उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिकता चेतना में है. आध्यात्मिकता और राष्ट्रीय संकल्प से ही भारत दोबारा से विश्वगुरू बनेगा. विकसित भारत बनाने के लिए पहले प्रदेश को विकसित बनाना होगा.
Chief Minister Yogi Adityanath ने जखनियां के सिद्धपीठ श्रीहथियाराम मठ और भुड़कुड़ा के महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता विषयक प्रबुद्धजन संवाद संगम में कहा कि उत्तर प्रदेश विकसित राज्य क्यों बनेगा. जब गाजीपुर विकसित होगा. इस विकसित उत्तर प्रदेश में सभी के सिर पर छत, हर हाथ के पास काम और किसानों के खेतों में पानी होगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां संवाद कार्यक्रम से पहले हथियाराम मठ में बुढ़िया माई यानी मां दुर्गा और भुड़कुड़ा मठ में पूजन अर्चन किया. वहीं भदोही में मुख्यमंत्री योगी कहा कि 2014 से पहले देश और 2017 से पहले प्रदेश में उद्योगों के हालत खराब थे. Prime Minister Narendra Modi की अगुवाई में Bhadohi, Mirzapur और Varanasi को जोड़ कर Special Carpet Development Region बनाया जाएगा. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)