अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बेतुकी नीतियों और अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर भारत ने अमेरिका को दो टूक जवाब दिया है. कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत जल्दबादी में या फिर सिर पर बंदूक तानकर व्यापार समझौते नहीं करता है. भारत यूरोपीय संघ और अमेरिका समेत कई देशों के साथ व्यापार समझौते पर वार्ता कर रहा है. किसी भी डील को लंबी अवधि के नजरिए से देखा जाना चाहिए. हम कभी भी जल्दबाजी में या जोश में आकर निर्णय नहीं लेते.
जर्मनी में बर्लिन डायलॉग में कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा कि यह सिर्फ टैरिफ या सामान और सर्विस तक पहुंच के बारे में नहीं है. यह भरोसे और रिश्ते के बारे में भी है. लंबे समय के लिए ट्रेड डील सिर्फ टैरिफ से कहीं ज्यादा होती है और हम सिर्फ आज के मुद्दों और टैरिफ पर ध्यान दे रहे हैं. हम हमेशा राष्ट्र हित के आधार पर फैसले करते हैं कि हमारा मित्र कौन होगा.