Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

भारत की GDP दूसरी तिमाही में 8.2% बढ़ी, PM Modi ने कहा- यह देश की कड़ी मेहनत का नतीजा

Anju Pankaj Desk, November 28, 2025

भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 8.2 प्रतिशत बढ़ी. यह छह तिमाहियों का उच्चतम स्तर है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 5.6 प्रतिशत थी. ऐसा माना जा रहा है कि जीएसटी की दर में कटौती की वजह से बाजार में खपत की उम्मीद में ज्यादा प्रोडक्शन की वजह से ऐसा हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर देश के लोगों की कड़ी मेहनत और उद्म को दर्शाती है. यह वृद्धि दर उत्साहजनक है. यह हमारी विकास-समर्थक नीतियों और सुधारों का असर दिखाती है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुधारों को आगे बढ़ाती रहेगी और प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन की सुगमता को मजबूत करेगी. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes