उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घुसपैठ पर सख्ती दिखाते हुए कहा है कि- घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदेशवासियों को लिखे पत्र में उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है. ‘योगी की पाती’ में प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा कि – मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों, उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोंच्च प्राथमिकता है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि – प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त औऱ निर्णायक कार्रवाई शुरू की गई है. मैं प्रदेश के नागरिकों से अपील करता हूं कि सतर्क रहें और घरेलू अथवा व्यावसायिक कार्यों में किसी भी शख्स को नियोजित करने से पहले उसकी पहचान जरूर सुनिश्चित करें.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि – सर्वोच्च न्यायालय ने साफ कहा है कि घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट नहीं बिछाई जा सकती है. इससे साफ है कि घुसपैठिए किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है. देश के संसाधनों पर यहां के नागरिकों का हक है, घुसपैठियों का नहीं. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)